भारत

NCB की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो हेरोइन और 30 लाख कैश बरामद, देखे वीडियो

jantaserishta.com
28 April 2022 7:48 PM IST
Big action of NCB, 50 kg heroin and 30 lakh cash recovered, watch video
x
बड़ी खबर

दिल्ली के शाहीन बाग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है. NCB ने यहां ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है. NCB ने दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) से 50 किलो हेरोइन, 30 लाख रुपये कैश और 47 किलो अन्य संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया है. बताया जा रहा है कि हेरोइन की खेप अफगानिस्तान से यहां आई थी और कैश को हवाला के जरिये लाया गया था.

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, 'NCB की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन बुधवार को किया गया. अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स भारत-अफगानिस्तान सिंडिकेट के माध्यम से देश में आई थी, जिसका भंडाफोड़ कर दिया गया है, आगे की जांच जारी है.
उधर, पंजाब के अमृतसर जिले से 6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है. मामले में एक छात्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जिले के वर्का गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने आरोपियों की कार को रोका और तलाशी के दौरान वाहन में मादक पदार्थ पाया जिसके बाद तीनों की गिरफ्तारी की गई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्रा यहां के एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story