भारत

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, सामने आया चीफ का बयान

jantaserishta.com
3 Oct 2021 1:54 PM IST
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, सामने आया चीफ का बयान
x

मुंबई: Mumbai Cruise Drugs Case: मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापा मारकर यहां से ड्रग्स बरामद की है. एनसीबी को इस क्रूज में ड्रग्स पार्टी (Drugs Party) होने की सूचना मिली थी. इस मामले में एनसीबी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) समेत 8 लोगों से पूछताछ कर रही है.

इन लोगों से पूछताछ के बीच एनसीबी के महानिदेशक एसएन प्रधान (SN Pradhan) ने बताया, 'क्रूज पर ड्रग्स पार्टी को लेकर हमें 15 दिन पहले सूचना मिल गई थी, जिसके बाद हमने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.' उन्होंने बताया कि एनसीबी के 22 अधिकारी यात्री बनकर क्रूज पर गए थे. उन्होंने कहा, '1800 लोगों में से 8 लोगों को पकड़ा गया है तो जाहिर सी बात है कि उनके पास से कुछ तो मिला होगा.' उन्होंने कहा कि इस मामले में जिसका रोल भी सामने आएगा, उससे पूछताछ की जाएगी.
किन-किन से हो रही है पूछताछ?
1. मुनमुन धमेचा
2. नुपुर सारिका
3. इस्मित सिंह
4. मोहक जायसवाल
5. विक्रांत छोकर
6. गोमित चोपड़ा
7. आर्यन खान
8. अरबाज मर्चेंट
कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी...
एनसीबी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि किसी को भी गिरफ्तार करने से पहले उसका बयान दर्ज किया जाता है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी आठों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ये भी बताया जा रहा है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें से कुछ लोगों के पास नशीले पदार्थ भी मिले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story