भारत

नगर निगम का बड़ा एक्शन, सीएम के घर के बाहर दिख रही थी गंदगी, फिर...

jantaserishta.com
23 July 2022 12:42 PM IST
नगर निगम का बड़ा एक्शन, सीएम के घर के बाहर दिख रही थी गंदगी, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से गंदगी फैलाने के मामले में एक चालान किया गया है. ये चालान किसी और का नहीं, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का किया गया है. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने सीएम 10 हजार रुपये का चालान किया गया है. ये चालान CRPF बटालियन 113- DSP हरजिंदर सिंह ने नाम पर काटा गया है.

बताया जा रहा है कि कोठी के बाहर गंदगी पड़ी हुई थी. इसकी सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम वहां पर पहुंची. इसके बाद चालान की कार्रवाई की गई है.
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़ के बाय-लॉ 14 (I) और नियम 15 ( G) के तहत चालान की कार्रवाई की गई है. चालान हाउस नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़ के पते पर काटा गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story