भारत

इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, पान मसाला कंपनी में हड़कंप

jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:22 AM IST
इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, पान मसाला कंपनी में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मालिकों के आवास पर छापेमारी की गई.
नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्तर प्रदेश में SNK पान मसाला बनाने वाले कुरेले ग्रुप पर रेड मारी है. मंगलवार सुबह कानपुर में पान मसाला फैक्ट्री मालिकों के आवास पर छापेमारी की गई. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ग्रुप के रियल स्टेट कारोबार के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.
बीते साल जून 2021 में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनियों से फंड ट्रांसफर को लेकर भी छापेमारी की थी. बोगस कंपनियों की आड़ में बड़े पैमाने पर ब्लैकमनी को खपाने को लेकर यह जांच की गई थी. एक बार फिर लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में कुरेले ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story