भारत

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर पहुंची टीम

jantaserishta.com
18 Nov 2022 10:03 AM IST
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर पहुंची टीम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

समाचार चैनल बंसल न्यूज भी है.
भोपाल: आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के बंसल ग्रुप पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर दी. आयकर विभाग ने उसके भोपाल, मंडीदीप और इंदौर में 40 से ज्यादा ठिकानों पर रेड मारी. समूह ने भोपाल में मॉडल हबीबगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण किया है, जिसे हाल ही में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम दिया गया है. प्रधान मंत्री मोदी ने इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था. समूह प्रमुख रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम करता है. इसके अलावा भोपाल में इसका एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है. समूह का अपना एक क्षेत्रीय समाचार चैनल बंसल न्यूज भी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story