भारत

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी, राजस्थान से आई ये खबर

jantaserishta.com
7 Sept 2022 11:52 AM IST
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी, राजस्थान से आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जयपुर: राजस्थान में आयकर विभाग ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और उनके रिश्तेदारों पर रेड डाली है। जयपुर में बड़े पैमाने पर छापे मारे गए हैं। आज अलसुबह ही छापेमारी की कार्यवाही शुरू हुई। बताया जाता है कि करीब 50 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। आयकर विभाग ने रेड में सीआरपीएफ के जवानों का भी सहयोग लिया है। कार्यवाही में 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। राजेंद्र यादव सीएम गहलोत के बेहद करीबी मंत्री माने जाते हैं।
राजधानी जयपुर में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव सरकारी घर, निजी आवास, ऑफिस, मालवीय नगर में भी छापेमारी जारी है। आयकर विभाग के ऑपरेशन से अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री और उनके रिश्तेदारों के 53 से ज्यादा जगहों पर इनकम टैक्स की की रेड पड़ी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे से आयकर टीम की छापेमारी चल रही है। टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ जवान मौजूद हैं। कार्रवाई में लगभग 100 वाहनों का भी इस्तेमाल किया गया है।
मामला मिड डे मील की सप्लाई में गड़बड़ी से जुड़ा है। IT रेड के बाद बड़ी मात्रा में काली कमाई उजागर होने की आशंका है। आयकर विभाग की टीमें मंत्री और उनके रिश्तेदारों से जुड़े कारोबारी समूहों के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंचीं। राज्यमंत्री के आवास पर भी सर्च की जा रही है। कोटपूतली में मिड डे मील के कट्टे सप्लाई करने वाली जिस फैक्ट्री में छापेमारी हुई है, वह राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के परिजनों और रिश्तेदारों की बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story