भारत
देशभर में इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, छापेमारी जारी
jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:30 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने 7 राज्यों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक फंडिंग को लेकर ये छापेमारी की गई है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है. यूपी में समाजवादी क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के घर पर आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है. हुसैनगंज के छितवापुर इलाके में उनका आवास है.
वहीं, राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं. राजेन्द्र यादव के शिक्षा संबंधी कई बिजनेस हैं. वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी मंत्री हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





