भारत

जीआरपी और ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 16 गिरफ्तार, अवैध कफ सिरप की 3355 बोतलों को भी पकड़ा

jantaserishta.com
17 July 2022 5:31 PM IST
जीआरपी और ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 16 गिरफ्तार, अवैध कफ सिरप की 3355 बोतलों को भी पकड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

वाराणसी: वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन से जीआरपी और ड्रग विभाग ने कोडीन से बनी अवैध कफ सिरप की 3355 बोतलों के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 100-100 मिलीग्राम की इन बोतलों की कुल कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है लेकिन बड़ी बात यह है कि इस सिरप का इस्‍तेमाल नशे के लिए किया जाता है। पकड़े गए लोगों में 15 पश्चिम बंगाल और एक वाराणसी का है। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि सिरप वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी।

बता दें कि इसके पहले भी अलग-अलग स्‍थानों से कई बार नशे के लिए कोडीन तत्‍व से बकी सिरप का इस्‍तेमाल पकड़ा जा चुका है। ड्रग्‍स के तस्‍कर इसे नशे के लिए नशेड़ियों तक पहंचाते हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पुलिस कोडीन तस्कर गिरोह के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
जानकारों का कहना है कि ऐसी सिरप बिना डॉक्‍टर की सलाह के मरीज को नहीं दी जा सकती। यह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद ड्रग्‍स तस्‍कर इसे ड्रग्‍स सप्‍लीमेंट के तौर पर बेचते हैं। यह कम्र उम्र के लोगों खासकर बच्‍चों के लिए जानलेवा हो सकती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story