भारत

EOU की बड़ी कार्रवाई, धनकुबेर अधिकारियों के 4 ठिकानों पर छापेमारी

jantaserishta.com
27 April 2022 5:30 PM GMT
EOU की बड़ी कार्रवाई, धनकुबेर अधिकारियों के 4 ठिकानों पर छापेमारी
x
पढ़े पूरी खबर

अवैध बालू खनन में संलिप्तता के आरोपों में घिरे बारुण के तत्कालीन अंचलाधिकारी वसंत कुमार राय और अजीमाबाद के थानेदार रहे कृपा शंकर साह पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को दोनों अफसरों के पटना, वैशाली व बेगूसराय स्थित चार ठिकानों की तलाशी ली गई। तलाशी में कई दस्तावेज मिले हैं, जिसमें आय से काफी अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई है।

सीओ ने 2020 में दीघा में खरीदी जमीन, मकान भी बनाने लगे ईओयू के मुताबिक बारुण के तत्कालीन अंचलाधिकारी वसंत कुमार राय साल 2014 में अंचल निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। सेवाकाल में उन्होंने पद का दुरुपयोग कर खुद और पत्नी के नाम पर संपत्तियां अर्जित की। पटना के दीघा में साल 2020 में उन्होंने पत्नी के नाम पर 35.62 लाख रुपए में चार डिसमिल जमीन खरीदी। इसपर चार मंजिला मकान बनाया जा रहा है। इन्होंने बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों में भी निवेश कर रखा है। ईओयू ने बुधवार को वसंत कुमार राय के वैशाली जिले के लालगंज स्थित युसूफपुर के पैतृक घर और पटेल नगर के भट्टाचार्या रोड स्थित बड़े भाई के मकान की भी तलाशी ली। इसी मकान में फिलहाल वसंत कुमार राय रहते हैं।
ईओयू के मुताबिक वसंत कुमार राय ने अचल संपत्ति अर्जित करने पर 60.62 लाख रुपए खर्च किए जबकि 21,87, 883 रुपए की चल संपत्ति भी मिली है। उनकी अनुमानित आय 47,37,578 रुपए पाई गई है। संपत्तियां और खर्चों के आधार पर इनके पास आय से 56,77,578 रुपए ज्यादा मिली है जो कि 119.8 प्रतिशत अधिक है।
वर्ष 2009 में दारोगा के पद पर सीधे नियुक्त हुए कृपा शंकर साह ने भी पद का दुरुपयोग कर कई संपत्तियां अर्जित की है। ईओयू के मुताबिक पत्नी के नाम पर मनेर में चार कट्ठा जमीन करीब 10 लाख रुपए में खरीदी है। वहीं रामकृष्णा नगर में खुद व पत्नी के नाम पर करीब 19 लाख में 15 धूर जमीन खरीदी और उसपर तीन तल्ला आलीशान मकान बनवाया है। वहीं बीमा, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश के प्रमाण मिले हैं। 70.15 लाख रुपए की अचल और 42,09,439 रुपए की चल संपत्ति पाई गई है। ईओयू के मुताबिक कृपा शंकर साह के बेगूसराय स्थित पुलिस लाइन के सामने के पैतृक घर और पटना के रामकृष्णा नगर स्थित आवास की तलाशी ली गई। उनकी कुल अनुमानित आय 1,03, 75,884 रुपए होती है। वहीं इनके पास 56,18,087 रुपए आय से अधिक संपत्ति मिली है जो कि 54.14 प्रतिशत अधिक है।
Next Story