भारत

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाई, प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षक किए गए सस्पेंड

jantaserishta.com
1 Nov 2022 3:06 PM IST
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाई, प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षक किए गए सस्पेंड
x
जानें वजह.
उत्तरकाशी (आईएएनएस)| उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में दिवाली की छुट्टी के बादजब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र बिना पेपर दिए लौट गए थे।
इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उक्त चारों शिक्षकों को शिक्षा विभाग के जनपद मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। दिवाली की छुट्टी के बाद स्कूल नहीं लौटने पर शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों का जवाब तलब किया था। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की आदेश भी जारी किए थे।
विभाग का कहना है कि मामले की सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में दिवाली के अवकाश के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र लौट गए थे। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था।
विभाग ने यहां तैनात प्रधानाध्यापक सहित चारों शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया था। शिक्षकों को 31 अक्तूबर तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी का कहना था कि सोमवार को मैं स्वयं विद्यालय गया था। मामले में सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story