ED का बड़ा एक्शन, BSF के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार गिरफ्तार

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीमा सुरक्षा बल के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसके पहले ईडी ने बीएसएफ (BSF) पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार और तस्कर इनामुल हक की लगभग 6 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी. निदेशालय ने इस मामले में अब तक की जांच के दौरान 418 करोड़ रुपये की अपराध संपत्ति चिन्हित की है और उसमें से लगभग 12 करोड़ की संपत्ति जब्त भी की थी. बता दें कि पशु तस्करी मामले (Cattle Smuggling) में इनामुल हक को भी प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में गिरफ्तार किया हुआ है और वह न्यायिक हिरासत में जेल में है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





