भारत

ईडी का बड़ा एक्शन, मनीष सिसोदिया के करीबी को दबोचा

jantaserishta.com
28 Sept 2022 9:56 AM IST
ईडी का बड़ा एक्शन, मनीष सिसोदिया के करीबी को दबोचा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली गिरफ्तारी की है. ईडी ने मनीष सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था.
दिल्ली शराब घोटाला मामले में मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था. वह एक एंटरटेनमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ हैं. ईडी ने भी उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की थी. नायर को इस कथित घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, विजय नायर को मंगलवार को सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया. विजय नायर पर चुन-चुनकर लाइसेंस देने, गुटबंदी करने और साजिश रचने का आरोप है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story