भारत

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात शार्पशूटर दबोचा गया

jantaserishta.com
2 Aug 2022 4:12 PM IST
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात शार्पशूटर दबोचा गया
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गोगी गैंग के एक शार्पशूटर को भलस्वा डेयरी इलाके में स्थित लैंडफिल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोगी गैंग लॉरेंस बिश्नोई के लिए भी काम करता था।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान गोगी गैंग और बॉक्सर गैंग के शार्पशूटर भगवान सिंह उर्फ ​​मुकेश (उम्र 32 साल) के रूप में हुई है। भगवान सिंह रंगदारी, हत्या और फायरिंग जैसी कई घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति को सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद स्पेशल सेल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके बाएं पैर में गोली मार दी। गिरफ्तारी के बाद उसे उसे इलाज के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। इस मुठभेड़ के दौरान कुल पांच राउंड फायर किए गए, जिसमें तीन आरोपी ने किए थे और दो पुलिस टीम द्वारा किए गए थे।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि भगवान सिंह एक वॉन्टेड अपराधी था और उस पर इस साल मई महीने में शाहबाद डेयरी के क्षेत्र में सतीश नाम के एक व्यक्ति का अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 3 जिंदा कारतूस के साथ .32 की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी भगवान सिंह पूर्व में दिल्ली में सात से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था, जिसमें हत्या के दो मामले, हत्या के प्रयास के दो मामले, पुलिस पर हमले के दो मामले और अन्य पर हमला, चोट, धमकी, दंगा, चोरी, हथियार अधिनियम आदि शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि जेल में बंद होने के दौरान भगवान सिंह गोगी गैंग के सदस्यों के संपर्क में आया और उसके बाद वह उस गैंग से जुड़ गया और अब उनके साथ काम कर रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट नंबर 207 में दो शूटरों ने गोगी गिरोह के जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे। पुलिस के अनुसार, गोगी और उसके सहयोगी हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार रखने, कारजैकिंग और जमीन हथियाने जैसे अपराधों में शामिल थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story