
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: करप्शन के एक मामले में सीबीआई छापेमारी की एक बड़ी कार्रवाई कर रही है. इस मामले में सीबीआई 5 शहरों के 16 ठिकानों में छापेमारी कर रही है. ये शहर हैं जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई और पटना. एजेंसी के अनुसार सीबीआई का ये छापा जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोपों के बाद मारा जा रहा है. सत्यपाल मलिक ने इस साल अप्रैल में आरोप लगाया था कि किश्वतवाड़ जिले के किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लि. के सिविल वर्क का ठेका देने में कथित तौर पर रिश्वतखोरी की गई थी. सत्यपाल मलिक के इन आरोपों से जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूचाल आ गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





