भारत

CBI का बड़ा एक्शन: भारत में 18 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, विदेशी नागरिक दबोचा गया

jantaserishta.com
7 Nov 2022 6:17 PM IST
CBI का बड़ा एक्शन: भारत में 18 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, विदेशी नागरिक दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट:  आजतक

6 किलो हेरोइन बरामद हुई है.
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार को सीबीआई ने एक विदेशी नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई है. जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बजार में 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने इनपुट के आधार पर छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक पोलिश नागरिक को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान जसिंकी आंद्रेज विस्लॉ के रूप में हुई है.
आरोपी पोलिश नागरिक जिम्बाब्वे से इथोपिया होते हुए मुंबई पहुंचा था. सूत्रों के मुताबिक, इंटरपोल को इथोपिया से जिम्बाब्वे के रास्ते भारत में ड्रग्स की तस्करी के बारे में इनपुट मिले थे. इंटरपोल ने सीबीआई को इनपुट दिया था और इस पर कार्रवाई करते हुए जैसिंकी आंद्रेजेज विस्लॉ को गिरफ्तार किया गया. उसके सामान की तलाशी लेने पर छह किलो हेरोइन बरामद हुई. सीबीआई ने विस्ला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.
बता दें कि 3 नवबंर को दिल्ली में स्पेशल सेल की एक टीम ने कोकीन और हेरोइन की सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के तीन प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से कुल 241 ग्राम कोकीन और दो किलो हेरोइन बरामद की गई. इसकी कीमत 17 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स लैटिन अमेरिका से अफ्रीका और वहां से भारत हवाई रास्ते से पहुंचाई जा रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story