भारत

बड़ी कार्रवाई: MLA की बढ़ी मुश्किलें, घर में छापेमारी के बाद हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
11 Sept 2024 9:58 AM IST
बड़ी कार्रवाई: MLA की बढ़ी मुश्किलें, घर में छापेमारी के बाद हुआ ये खुलासा
x

सांकेतिक तस्वीर

मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.
भदोही: भदोही पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक जाहिद बेग (MLA Zahid Beg) के घर पर छापा मारा. इस दौरान एक 14 साल की बालिका को बाल मजदूरी से मुक्त कराया. बता दें कि विधायक के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. इसी के बाद ये छापेमारी की गई.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि विधायक के घर में मृत मिली घरेलू सहायिका पिछले आठ साल से काम कर रही थी. उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली. विधायक के घर में जब छापेमारी की गई तो इस दौरान नाबालिग लड़की विधायक के घर में काम करती मिली. उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विधायक के खिलाफ घरेलू सहायिका की मौत और नाबालिग लड़की से घरेलू काम करवाने के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की नौकरानी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची मौके पर पहुंची थी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी.
क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है. वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी. उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था. वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी. उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है. सोमवार सुबह जब वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story