भारत

बड़ी कार्रवाई: बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई, DM-SP भी थे मौजूद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Dec 2024 10:00 AM IST
बड़ी कार्रवाई: बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई, DM-SP भी थे मौजूद, मचा हड़कंप
x
डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुई जांच.
संभल: यूपी के संभल में शनिवार सुबह बिजली विभाग ने बड़ा सर्च अभियान चलाया। मस्जिदों में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई। मस्जिद में मिनी पावर हाउस चल रहा था। सौ घरों को कनेक्शन दिया गया था। यह वही इलाका है जहां शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। यहां हिंसा में चार की जान गई थी।
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ले दीपा सराय इलाके में तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया गया। बिजली विभाग ने लदनियो वाली मस्जिद में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। यहां कटिया से 59 पंखे, फ्रिज, वॉशिंग मशीन चल रहे थे। डीएम ने बताया कि ध्वनि विस्तारकों की जांच को गई टीम को बिजली चोरी मिली। ऐक्शन से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं नखासा चौराहा और गंज मस्जिद में भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। तीनों में बिजली कनेक्शन नहीं था। इस इलाके बिजली विभाग अभियान चलाएगा। बिजली चोर की पहचान की जाएगी। बिना कनेक्शन के बिजली जलाने वालों पर कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा।
संभल डीएम ने बताया कि ऐतिहासिक कुएं पर मकान और शौचालय बना लिया गया है। डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुई जांच के दौरान खुलासा हुआ है। दो बंद कुएं पहचाने गए। एक की खुदाई शुरू की गई है। खग्गुसराय पर बने एक कुंए पर मकान और शौचालय पर बना लिया गया है। यही नहीं रास्ता भी किया बंद कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story