भारत

बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में बड़ा एक्शन, अशोक गहलोत के पूर्व OSD गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Nov 2024 4:38 PM IST
बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में बड़ा एक्शन, अशोक गहलोत के पूर्व OSD गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: राजस्थान फोन टैपिंग मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि गिरफ्तारी के तुरन्त बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई.
लोकेश शर्मा ने 21 नवंबर को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी और कोर्ट से उनकी याचिका स्वीकार करते हुए अग्रिम जमानत दे भी दी. दरअसल दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा को नोटिस जारी करके कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था.
पहले भी उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक भी लगा रखी थी. बता दें कि इस मामले बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग के आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज हुआ था. इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है,
लोकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ही फोन टैपिंग की सीडी को मीडिया में बंटवाया था. आज क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था लोकेश जहां फॉर्मल गिरफ्तारी हुई और फिर थाने से ही जमानत मिल गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story