भारत

टेरर मॉड्यूल मामले में बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापे जारी

jantaserishta.com
23 July 2022 3:25 PM IST
टेरर मॉड्यूल मामले में बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापे जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: पटना के फुलवारी शरीफ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के टेरर कैंप का खुलासा होने के बाद 23 संदिग्ध आतंकी फरार हैं। एटीएस बिहार पुलिस की एसआईटी और एटीएस इनकी तलाश के लिए बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, छपरा समेत अन्य जिलों में पीएफआई और एसडीपीआई के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसआईटी अब गली-गली इनके पोस्ट चस्पा करने की तैयारी में हैं।

जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ में पीएफआई दफ्तर से आतंकी ट्रेनिंग कैंप के भंडाफोड़ के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से 23 संदिग्ध आतंकी अभी तक फरार हैं। ये सभी बिहार के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। ये सभी पीएफआई और उससे जुड़े संगठन एसडीपीआई से जुड़े हुए हैं।
एसआईटी ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान स्थित एग्जीबिशन रोड में पीएफआई और एसडीपीआई के ठिकानों पर इनकी तलाश की। इसके अलावा नालंदा, सारण, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत अन्य 10 जिलों में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। एटीएस भी इस मामले में तफ्तीश कर रही है। एटीएस की टीम फुलवारीशरीफ में देर रात तक डटी रही।
छापेमारी की पुष्टि पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने की है। उनका कहना है कि फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी हर संभव प्रयास कर रही है। अगर ये संदिग्ध आतंकी जल्द नहीं पकड़े गए तो पुलिस गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन देगी। इसके बाद संदिग्धों के ठिकानों पर गली-गली पोस्टर चस्पा किए जाएंगे और उनकी संपत्ती की जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story