भारत

मोरबी हादसे में बड़ा एक्शन, 4 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 Oct 2022 5:09 PM IST
मोरबी हादसे में बड़ा एक्शन, 4 लोग गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां के मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे. ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे. रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं. अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. हादसे में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है.

गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. गुजरात पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, 5 लोगों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि इन 9 लोगों को आज ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 4 को कुछ देर तक चली इंटेरोगेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस की जांच और पूछताछ दोनों जारी है. गिरफ्तार होने वाले लोगों की संख्या में और इजाफा भी हो सकता है. बता दें कि रविवार शाम मोरबी में बेहद पुराना केबल ब्रिज गिरने से 141 लोगों की हो गई थी. यह ब्रिज 7 महीने तक चले रिनोवेशन के बाद दिवाली के अगले दिन लोगों के लिए खोला गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story