भारत

'लव जिहाद' मामले में बड़ा एक्शन, क्लब 90 पर चला बुलडोजर, क्या है पूरा मामला?

jantaserishta.com
6 May 2025 9:01 AM IST
लव जिहाद मामले में बड़ा एक्शन, क्लब 90 पर चला बुलडोजर, क्या है पूरा मामला?
x
प्रशासन का सख्त रुख.
भोपाल: भोपाल में निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म (Rape With Hindu Girls In Bhopal) और ब्लैकमेलिंग के मामले में भोपाल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब-90 रेस्टोरेंट के अवैध हिस्से को सोमवार शाम तोड़ दिया. पीड़ित लड़कियों ने आरोप लगाया था कि आरोपी फरहान और उसके साथी उन्हें इसी रेस्टोरेंट में ले जाकर नशा करवाते थे और बाद में दुष्कर्म करते थे. इस रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में पार्टीशन करके कमरे बने हुए थे, जिसमें पलंग और कूलर थे.
सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने निजी कॉलेज के साथ-साथ क्लब 90 रेस्टोरेंट का भी दौरा किया था जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. इस मामले में अब तक पांच एफआईआर हो चुकी है और 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू युवतियों से गैंग बनाकर रेप के मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अशोका गार्डन क्षेत्र की एक डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को भी निशाना बनाया था. पुलिस ने इस डांस क्लास के संचालक साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साहिल, जो मूल रूप से पन्ना जिले का रहने वाला है, भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता था. बागसेवनिया थाने में दर्ज एफआईआर में उसका नाम शामिल है. आरोप है कि साहिल डांस क्लास में आने वाली लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाता था. वह उन्हें बाइक पर घुमाने, पब और हुक्का लाउंज में ले जाता और वहीं उनकी मुलाकात अपने गिरोह के अन्य साथियों से करवाता.
इस दौरान युवतियों को हाई-प्रोफाइल जीवन का सपना दिखाकर उन्हें गांजा और शराब का नशा कराया जाता और इसका वीडियो भी बनाया जाता. नशे की हालत का फायदा उठाकर लड़कियों को रूम में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था.
पुलिस के अनुसार, साहिल नशे की हालत में की गई घिनौनी हरकतों के वीडियो भी बनाता था और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार खुद भी युवतियों के साथ दुष्कर्म कर चुका था. इतना ही नहीं, वह पीड़िताओं पर अन्य युवकों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाता था, जिससे वे लगातार शोषण का शिकार होती रहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story