भारत

IAS पूजा सिंघल मामले में बड़ा एक्शन, 7 ठिकानों पर ED ने मारा छापा

jantaserishta.com
24 May 2022 9:02 AM IST
IAS पूजा सिंघल मामले में बड़ा एक्शन, 7 ठिकानों पर ED ने मारा छापा
x

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने IAS पूजा सिंघल मामले में बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि ED ने रांची में 6 और मुजफ्फरपुर में एक ठिकाने पर छापे मारे हैं।

डीएमओ फंसे
झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल पर कार्रवाई मामले में ईडी ने साहिबगंज के जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) विभूति कुमार और रांची डीएमओ संजीव कुमार से पूछताछ की। दोनों को पूजा सिंघल के सामने बैठाकर भी कई सवाल पूछे गए। पूछताछ के दौरान पूजा को लाभ पहुंचाने समेत कई सवालों पर डीएमओ उलझ गए। दोनों से करीब 11 घंटे पूछताछ चली। ईडी ने 16 मई को ही विभूति को नोटिस भेजा था, लेकिन तब बेटी की शादी का हवाला दे वह पेश नहीं हुए थे। बाद में पंद्रह दिनों का और समय मांगा था। इसपर कुछ फैसला होने से पहले ही वे सोमवार को हाजिर हो गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story