भारत

बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पकड़ाया, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
7 Jan 2023 9:01 AM IST
बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पकड़ाया, जानें पूरा मामला
x
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बड़े बेटे इमरान कुरैशी को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम था। मेरठ पुलिस अधीक्षक (अपराध) अमित कुमार ने कहा, हमें गुप्त सूचना मिली थी और इस संबंध में हमारी टीम ने दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में छापेमारी की थी। जहां हमारी टीम ने पूर्व बसपा मंत्री और उसके बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने ने कहा कि हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी अवैध तरीके से मीट फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। बीते साल 31 मार्च 2022 को छापेमारी कर फैक्ट्री के अंदर से पुलिस ने पांच करोड़ कीमत के 2,000 क्विंटल मीट बरामद किया था।
एसपी ने कहा, कि मामले में आरोपी याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कई दिनों से फरार थे। उपरोक्त मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके खिलाफ खरखोदा थाना में 11 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री का लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद कथित तौर पर काम कर रहा था।
मेरठ पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता याकूब कुरैशी की पत्नि और उनके दोनों बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी की 125 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story