भारत
एक्शन से हड़कंप, अपने नाबालिग बच्चों को दो पहिया देना बंद कर दीजिए!
jantaserishta.com
5 Feb 2023 1:13 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
22 नाबालिगों के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है.
नई दिल्ली: गाजियाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 नाबालिगों के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है. ये सभी नाबालिग दो पहिया वाहन चला रहे थे जो नियम के खिलाफ था. ऐसे में पुलिस ने बच्चों के माता-पिता के खिलाफ ही केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा ये कार्रवाई इस
लिए की जा रही है क्योंकि गाजियाबाद में नाबालिगों द्वारा कई एक्सीडेंट किए जा रहे हैं. ऐसे में सख्ती दिखाते हुए उन नाबालिगों के माता-पिता पर एक्शन लिया जा रहा है.
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले 17 वर्षीय आशीष चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. उसके साथी के भी पैर में फ्रैक्चर हो गया था. उस हादसे से सबक लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव शुरू की थी. उस ड्राइव के जरिए एक तरफ जागरूक करने का काम किया जा रहा है तो दूसरी तरफ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. ADC ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने इस बारे में कहा कि सेक्शन 336 के तहत 22 नाबालिगों के माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. Motor Vehicles Act के तहत ये कार्रवाई हुई है.
बड़ी बात ये है कि दो दिन के अंदर ही गाजियाबाद पुलिस ने 22 माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है. आंकड़े बताते हैं कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. हर रोज कई लोग नियम तोड़ रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में पुलिस कार्रवाई का दायरा भी और ज्यादा बढ़ सकता है.
Tagsगाजियाबाद पुलिसगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़वाहनटू-व्हीलरमाता-पिताGhaziabad PoliceGhaziabadGhaziabad NewsVehicleTwo-WheelerParents
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





