बड़ा एक्शन: CM के विधायक प्रतिनिधि के कई ठिकानों पर ED की रेड, अब हुआ ये खुलासा

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: झारखंड के CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र के यहां साहेबगंज में सुबह से ED की छापेमारी चल रही है. एक साथ 19 ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने आरोपी हीरा भगत के आवास से करीब 3 करोड़ की नकदी जब्त की है. ED के सूत्रों के मुताबिक, ये दो करोड़ रुपये भी हो सकते हैं. यह मामला माइनिंग घोटाले से जुड़ा हुआ है. जब्त नकदी की काउंटिंग अभी जारी है. बताया जा रहा है कि हीरा विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी हैं. दूसरी तरफ झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन और रवि केजरीवाल को शेल कंपनी मामले में नोटिस जारी किया है. 29 जुलाई से पहले दोनों को कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





