भारत

बड़ा एक्शन: सत्येंद्र जैन मामले में ईडी ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
1 July 2022 1:34 PM IST
बड़ा एक्शन: सत्येंद्र जैन मामले में ईडी ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ईडी ने सत्येंद्र जैन के दो करीबी बिजनेस सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम वैभव जैन और अंकुश जैन हैं.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था. उन्हें सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को राहत न देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत को 2 हफ्तों के लिए बढ़ा दी.
सीबीआई ने यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर दिया, जिसमें जैन की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी. इससे पहले दिन में न्यायाधीश ने यह कहते हुए याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था कि कार्यवाही के दौरान ना तो जैन और ना उनका प्रतिनिधित्व करने वाला कोई वकील अदालत के समक्ष मौजूद है.
सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया था. 57 साल के सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान करीब 2.85 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और सोने के 133 सिक्के बरामद किए जाने का दावा किया था.
इससे पहले दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब के बाद उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट को बताया था कि सवाल पूछे जाने के दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा कि उनको कोरोना हुआ था, जिसकी वजह से अब उनकी याददाश्त चली गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story