भारत

बड़ा एक्शन: शराब माफिया की संपत्ति को जिला प्रशासन ने जब्त किया, जानें वजह

jantaserishta.com
21 Sept 2022 2:04 PM IST
बड़ा एक्शन: शराब माफिया की संपत्ति को जिला प्रशासन ने जब्त किया, जानें वजह
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानकारी के मुतबिक आरोपी मिलावटी शराब को बनाकर बेचने का काम करता है. उस पर पहले से कई केस दर्ज है.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गैंगस्टर, भू-माफियाओं और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है. उनकी संपत्तियों को कुर्क कर नगर निगम का बुलडोजर चलाया जा रहा है. ऐसा ही एक मामले में सीतापुर से सामने आया. जहां शराब माफिया के 1 करोड़ 24 लाख की संपत्ति को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया.
जानकारी के मुतबिक आरोपी मिलावटी शराब को बनाकर बेचने का काम करता है. उस पर पहले से कई केस दर्ज है. आबकारी अधिनियम के वांछित शराब माफिया विमलेश का खैराबाद थाना क्षेत्र में स्थित 2 मंजिला आलीशान मकान को मुनादी कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत जब्त कर लिया.
बता दें, महमूदाबाद में दर्ज गैंगस्टर के केस की विवेचना के दौरान डीएम कार्यालय को साक्ष्य सहित एक रिपोर्ट दी गई. डीएम के आदेश के बाद सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर मछरेहटा चौराहे के पास स्थित उसका एक मकान जब्त किया गया है, जो उसकी मां के नाम से दर्ज है.
प्रशासन ने 1 करोड़ 24 लाख रुपये का मकान मुनादी कर अपने कब्जे में लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा भी शराब माफिया विमलेश की संपत्तियों को जनपद में पता कर उनकी कुर्की की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि विमलेश खैराबाद थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव का रहने वाला है. वो नकली शराब पर कंपनी के रैपर लगाकर बेचता था. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आरोपी की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था. उसके पास इतनी पैतृक संपत्ति भी नहीं थी, जिसकी आमदनी से वह इतने कम समय में महंगी संपत्ति खरीद सके. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story