भारत

बड़ा एक्शन: चीफ कमिश्नर सस्पेंड, महिला अफसर ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
17 May 2022 6:30 PM IST
बड़ा एक्शन: चीफ कमिश्नर सस्पेंड, महिला अफसर ने लगाया ये आरोप
x
ऑफिस में हड़कंप मच गया है.

नागपुर: सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) नागपुर जोन के चीफ कमिश्नर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने सीजीएसटी नागपुर जोन में ही कार्यरत एक लेडी ऑफिसर के साथ असभ्य बर्ताव और उसका यौन उत्पीड़न किया है. उस लेडी ऑफिसर ने चीफ कमिश्नर अशोक कुमार पर और भी अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

पीड़ित लेडी ऑफिसर ने चीफ कमिश्नर अशोक कुमार की शिकायत विभागीय बोर्ड के जरिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग से की थी. लेडी ऑफिस की शिकायत पर राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई की. राजस्व विभाग की ओर से आरोपी चीफ कमिश्नर अशोक कुमार के खिलाफ दुर्व्यवहार और यौन-उत्पीड़न के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है.
चीफ कमिश्नर के सस्पेंड होते ही नागपुर स्थित सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) ऑफिस में हड़कंप मच गया है. पूरे मामले को लेकर जब 'आजतक' ने सीजीएसटी विभाग के नागपुर जोन के चीफ कमिश्नर ऑफिस में संपर्क किया तो चीफ कमिश्नर अशोक कुमार के निजी सचिव सुशील कुमार ने उनके निलंबन की पुष्टि की है और कहा है कि 13 मई को निलंबन हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story