एसटीएफ का बड़ा एक्शन, दो नशा तस्करों की एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति सीज

देहरादून: देहरादून एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों की एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति को सीज किया है। आरोपियों के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि जून में हरिद्वार से दो आरोपियों बरेली निवासी शहजाद खान और देहरादून के शराफत अली को गिरफ्तार किया गया था। उनसे 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। दोनों ने बताया था कि वह कुंजाग्रांट विकासनगर क्षेत्र में स्मैक बेचने का काम करते हैं। आरोपियों ने धंधे में देहरादून के सलमान और बरेली के शहादत खान के शामिल होने की जानकारी भी दी थी। जिसके बाद एसटीएफ ने इन दोनों नशा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सलमान, शराफत अली और उसके परिजनों के बैंक खातों की डिटेल से पता चला कि शराफत अली के खातों में भिन्न-भिन्न लोगों ने बीते एक साल में लाखों रुपये जमा कराएं हैं। आरोपी शराफत की मां साउदा व भाई रिकाकत ने पूछताछ में बताया कि उनके नाम से भी बैंक खाते हैं। जिसमें शराफत अली लोगों से तस्करी से प्राप्त रुपये जमा करवाता था।
उक्त खातों की डिटेल खंगाली गई तो उनमें भी लाखों का लेन-देन होना पाया गया। आरोपी सलमान, शराफत व परिवारजनों की चल और अचल संपत्ति की जांच की गई तो यह करीब एक करोड़ की निकली। जिस पर उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






