भारत

कस्टम की बड़ी कार्रवाई, बाघों का शिकार करने वाला गिरोह पकड़ाया

jantaserishta.com
29 July 2024 6:00 PM IST
कस्टम की बड़ी कार्रवाई, बाघों का शिकार करने वाला गिरोह पकड़ाया
x
दो महिलाएं भी शामिल हैं।
पुणे: पुणे कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए बाघों के शिकार करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुणे कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए बाघों के शिकार करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह बाघों का शिकार कर उनकी खालों को बेचने का काम करता था। जब्त किए गया खाल 4-5 साल के एक बाघिन का बताया जा रहा है, जिसकी लंबाई 5 फीट है।
बता दें कि कई बाघों के खाल जब्त किए गए हैं। जब्त किए बाघ के खालों की कीमत 8 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुणे कस्टम विभाग ने नागपुर कस्टम विभाग के साथ मिलकर इस कार्रवाई को शुक्रवार को किया और इसमें 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। तमाम कानून और प्रतिबंधों के बावजूद जंगली जानवरों का शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाघों के शिकार करने वाले गैंग का सरगना रहीम रफीक है, जो खाल को अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों रुपए में बेचता था।
एक अन्य आरोपी अशर खान मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। जबकि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोगों ने तीसरे आरोपी रहीम खान को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story