भारत
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: MLA समेत 100 से ज्यादा के खिलाफ FIR, जान लें वजह
jantaserishta.com
25 March 2024 11:29 AM IST

x
एसपी ने बताया कि अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
हरिद्वार: शांतिभंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ जिला अस्पताल कैंपस में धरना देना भाजपा विधायक आदेश चौहान को भारी पड़ा। विधायक समेत 150 के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार में शुक्रवार को मिष्ठान भंडार के कर्मियों ने बाइक सवार युवक को पीट दिया था। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चार कर्मचारियों का चालान किया था। इसके बाद विधायक आदेश चौहान ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे थे।
पुलिस आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई थी, जहां से उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करना था। इधर, आरोपियों के साथ ही विधायक भी ऑटो रिक्शा में सवार हो गए। जिला अस्पताल पहुंचकर विधायक ने समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया था।
आरोप है कि विधायक ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण नहीं होने दिया था। एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विधायक ने कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार को हटाने की मांग की थी। देर शाम एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के आश्वासन के बाद विधायक ने धरना खत्म किया था।
मामले में मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट की ओर से विधायक समेत 150 आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
Tagsहरिद्वारहरिद्वार न्यूज़हरिद्वार पुलिसभाजपा विधायक आदेश चौहानभाजपा विधायकHaridwarHaridwar NewsHaridwar PoliceBJP MLA Adesh ChauhanBJP MLA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





