भारत
ईडी का बड़ा एक्शन, मंत्री के भाई समेत 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
jantaserishta.com
14 Oct 2024 10:27 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में करीब 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. यह छापेमारी जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं में अनियमितता से जुड़ी बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी की ये छापेमारी मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, निजी सचिव हरेंद्र सिंह समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां हो रही है. एक सीनियर आईएएस की बहन के हरिहर रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है.
पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा
बता दें कि पिछले दिनों हजारीबाग में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने भी इस मसले को उठाया था. उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र की योजना में भी घोटाला किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





