भारत

ED का बड़ा एक्शन, FIITJEE कोचिंग सेटर और मालिक पर छापेमारी

jantaserishta.com
24 April 2025 9:19 AM IST
ED का बड़ा एक्शन, FIITJEE कोचिंग सेटर और मालिक पर छापेमारी
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने FIITJEE के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. FIITJEE के मालिक डीके गोयल के दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है.
फिटजी के सैंकड़ों सेंटर बंद होने से 12000 बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है और इसके मालिकों को 12 करोड़ का फायदा हुआ है. इससे पहले फरवरी में नोएडा पुलिस ने फिटजी से जुड़े खातों को सीज कर दिया था. गोयल से जुड़े खातों में 11 करोड़ 11 लाख रुपये सीज किए गए थे.
FIITJEE कोचिंग संस्थान के बंद होने के मामले में नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी. संस्थान के संचालकों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने FIITJEE से जुड़े बैंक खातों को सीज कर दिया था. कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया था.
थाना सेक्टर 58 में FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल और अन्य संचालकों पर क्लासेस बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में दिनेश गोयल सहित 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) और विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे.
इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले चर्चित कोचिंग संस्थान फिटजी (FIITJEE) के कई सेंटर अचानक बंद होने की खबर सामने आई थी. कई सेंटर भी बंद किए गए थे. पिछले कुछ समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने से इस प्रमुख कोचिंग संस्थान की स्थिरता और अस्तित्व पर सवाल उठ रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story