भारत

लालू के करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के बाद गिरफ्तार, मिली इतनी संपत्ति कि देखकर सब हैरान

jantaserishta.com
10 March 2024 9:47 AM IST
लालू के करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के बाद गिरफ्तार, मिली इतनी संपत्ति कि देखकर सब हैरान
x

लालू के करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के बाद गिरफ्तार, मिली इतनी संपत्ति कि देखकर सब हैरान

बालू के अवैध कारोबार से जुड़े हैं.
नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद नेता सुभाष यादव को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. ED ने सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर 14 घंटे छापेमारी की थी. जानकारी के मुताबिक, दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. सुभाष यादव बालू के अवैध कारोबार से जुड़े हैं.
सुभाष यादव 2019 में आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. उनके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं. आयकर विभाग भी उनके यहां छापेमारी कर चुका है.
बता दें कि इससे पहले शनिवार को सुभाष यादव के आवास पर ED ने छापेमारी की थी. लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव ED ने शिकंजा कसा है. शनिवार को उनके आवास सहित कई ठिकानों पर छापे मारी हो रही थी. सुभाष यादव आरजेडी नेता हैं और झारखंड से आरजेडी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.
दानापुर समेत तकरीबन 6 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की थी. जानकारी के मुताबिक, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव के आवास पर ईडी (ED) की टीम शनिवार को छापेमारी करने पहुंची. थी ईडी सुभाष यादव के खिलाफ ये कार्रवाई बालू कारोबार से संबंधित मामले में कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story