
x
Nagpur नागपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय की नागपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई की और करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद की है। बताया गया कि अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। डीआरआई ने 853 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 4.26 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीआरआई अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की है। बताया गया कि डीआरआई अधिकारियों ने 12 अप्रैल को नागपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन नंबर 22692 (हजरत निजामुद्दीन–बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस) में यात्रा कर रही एक महिला को शक होने पर रोका। फिर, उसे जांच के लिए अजनी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।
महिला के सामान की तलाशी के दौरान उसके बैग में रखी दो शैम्पू की बोतलें मिलीं जो संदिग्ध और भारी लगीं। जब बोतलों का तरल बाहर निकाला गया, तो उनमें से 50 पीले रंग के सीलबंद कैप्सूल मिले, जिनमें सफेद पाउडर भरा था। जांच किट से जांच करने पर यह कोकीन निकली। जांच में सामने आया है कि कुल 853 ग्राम कोकीन जब्त की गई और महिला को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे नागपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीआरआई नागपुर लगातार ड्रग्स के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है। इससे पहले भी कई बड़ी कार्रवाई की गई है, जैसे दिसंबर 2025 में वर्धा जिले में मेफेड्रोन की फैक्ट्री पकड़ी गई, जनवरी 2026 में 522 किलो गांजा जब्त किया गया, और फरवरी 2026 में भिलाई व अमरावती में भी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई।
एजेंसी ड्रग्स के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और 'नशा मुक्त भारत' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुंबई पुलिस ने साल 2026 के शुरुआती दो महीनों, 1 जनवरी से 28 फरवरी के बीच 158 मामले दर्ज किए और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस अवधि के दौरान 106 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsनागपुरडीआरआईकोकीन बरामदड्रग तस्करीराजधानी एक्सप्रेसएनडीपीएस एक्टनशा मुक्त भारतमुंबई पुलिस
Next Story





