भारत

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पत्रकार को उठाया, गिरफ्तारी से हड़कंप

jantaserishta.com
29 Jun 2024 12:52 PM IST
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पत्रकार को उठाया, गिरफ्तारी से हड़कंप
x
उसे ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की कथित रूप से सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिनकी शुक्रवार को गिरफ्तारी हुई थी।
हजारीबाग: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) में सीबीआई का एक्शन जारी है। जांच एजेंसी ने शनिवार को झारखंड के हजारीबाग से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पत्रकार का नाम जमालुद्दीन है और वह एक हिंदी समाचार पत्र के लिए काम करता है। उसे ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की कथित रूप से सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिनकी शुक्रवार को गिरफ्तारी हुई थी। वहीं गुजरात में सीबीआई की टीमें गोधरा, खेड़ा, अहमदाबाद और आनंद में 7 जगहों पर कुछ संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी कर रही हैं। यह छापेमारी गोधरा पुलिस द्वारा पहले की गई एफआईआर से संबंधित है।
अधिकारियों के अनुसार, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और उप-प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को कथित पेपर लीक में उनकी संदिग्ध भूमिका की वजह से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का सेंटर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया थी। सीबीआई पेपर लीक के सिलसिले में जिले के पांच और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। प्रिंसिपल 5 मई को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गई नीट परीक्षा के लिए हजारीबाग जिला का ऑब्जर्वर था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story