भारत

बड़ी कार्रवाई: मदरसे पर चला बुलडोजर, जानें वजह

jantaserishta.com
31 Aug 2022 12:03 PM IST
बड़ी कार्रवाई: मदरसे पर चला बुलडोजर, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
दिसपुर: असम में मदरसों के खिलाफ सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। बुधवार को ही बोंगईगांव जिले में स्थित एक मदरसे को गिराया गया। खास बात है कि AQIS/ABT (अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम) से कनेक्शन वाले 37 लोगों की गिरफ्तारी के बाद यह तीसरा मदरसा असम सरकार की तरफ से गिराया गया है। इससे पहले सोमवार को सरकार ने बरपेटा जिले में इस तरह की कार्रवाई की थी।
राज्य के बोंगईगांव जिले में स्थित मरकजुल मा-आरिफ कुरियाना मदरसा को ढहा दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एसपी स्वप्ननील डेका ने बताया, 'जिला प्रशासन ने अपने एक आदेश में कहा है कि मदरसा का स्ट्रक्चर कमजोर और इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं है, क्योंकि मदरसा भवन को APWD/IS मानदंडों के हिसाब से नहीं बनाया गया था।'
उन्होंने कहा, 'कल गोपालपुरा पुलिस ने AQIS/ABT के साथ कनेक्शन के चलते गिरफ्तार हुए शख्स के साथ मदरसा में तलाशी ली थी। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, हम मदरसा को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।'
सोमवार को बरपेटा में की गई कार्रवाई के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिसर का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए हो रहा था। उस दौरान ढकालीपारा स्थिति मदरसा गिराया गया था। साथ ही AQIS/ABT के साथ तार जुड़े होने के आरोप में दो भाइयों अकबर अली और अबुल कलाम आजाद को गिरफ्तार किया गया था।
असम सरकार ने सबसे पहले मोरीगांव स्थित मदरसे पर 4 अगस्त को कार्रवाई की थी। इस महीने ही राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य इस्लामिक कट्टरवाद का गढ़ बनता जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया था कि सुरक्षाबलों ने मार्च से लेकर अब तक 5 जिहादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story