भारत

पिज्जा हब पर बड़ा एक्शन, हिडन कैमरे से चल रहा था खेल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Dec 2024 1:52 PM IST
पिज्जा हब पर बड़ा एक्शन, हिडन कैमरे से चल रहा था खेल, मचा हड़कंप
x
सांकेतिक तस्वीर
दो गिरफ्तार.
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक पिज्जा हब पर बड़ी करवाई हुई है. आरोप है कि पिज्जा हब के मालिक हब के अंदर बने केबिनों में बैठने वाले लड़के लड़कियों के वीडियो बना कर वायरल करते थे. बिधूना कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत दी गई थी.
पुलिस द्वारा पिज्जा हब पर की गई छापेमारी में पाया गया कि केबिन के अंदर छोटे-छोटे छेद बने हुए थे जिनसे वीडियो बनाए जाते थे. क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें एक कंप्लेंट लेटर मिला था. उन्होंने बताया कि लेटर के अनुसार अछल्दा रोड पर जायका पिज्जा हब है जिसमें प्राइवेट केबिन बने हुए हैं. इस केबिन में जो भी लड़के लड़कियां आते हैं. उनके वीडियो बनाकर वायरल किए जाते हैं. क्षेत्राधिकारी व बिधूना इंस्पेक्टर मौके पर आकर पिज्जा हब को सीज कर लिया है। यहां से हसनैन और अयान नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है.
बता दें कि हिडन कैमरे की मदद से किसी की प्राइवेसी हैक करने के कई मामले सामने आते हैं. कुछ माह पहले ही दिल्ली पुलिस ने करन नाम के एक लड़के को अपनी किराएदार छात्रा के बेडरूम और बाथरूम में बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और एक फ्लैट अकेले किराए पर लेकर रहती थी. जब कभी वह छुट्टी पर अपने घर जाती तो अपने फ्लैट की चाभी मकान मालिक के लड़के करन को देकर जाती थी. करन ने मौका देखकर करीब 3 महीने पहले पीड़िता के फ्लैट में दो कैमरे बल्ब होल्डर के अंदर फिट कर दिए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story