भारत

बड़ी कार्रवाई: पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सहायक का सहयोगी गिरफ्तार, इस काम के बदले ली घूस

jantaserishta.com
26 Dec 2021 5:40 PM IST
बड़ी कार्रवाई: पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सहायक का सहयोगी गिरफ्तार, इस काम के बदले ली घूस
x
जानें पूरा मामला।

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के सलेम जिले में डिस्ट्रिक्ट क्राइम ब्रांच (DCB) ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी (Palaniswami) के निजी सहायक का सहयोगी है. उसने कथित तौर पर अन्नादुमक (AIADMK) पार्टी के शासनकाल में एक शख्स से सरकारी नौकरी दिलवाने के बहाने घूस ली थी. कदयमपट्टी के आरोपी के सेल्वाकुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
बता दें कि आरोपी के सेल्वाकुमार, जी मणि उर्फ नादुपेट्टी मणि का करीबी सहयोगी है, जो पलनीस्वामी का निजी सहायक (Personal Assistant) है.
सरकारी नौकरी दिलाने का किया था वादा
क्राइम ब्रांच के अनुसार, तमिलनाडु के नेवेली के एक इंजीनियर तमिल सेलवन को के सेल्वाकुमार ने तमिलनाडु परिवहन निगम में नौकरी दिलाने का वादा किया था. उसने तमिल सेलवन से 17 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. तमिल सेलवन ने जैसे-तैसे पैसे इकट्ठा किए और के सेल्वाकुमार को दे दिए.
पैसे वापस मांगने पर दी धमकी
हालांकि कई महीनों के बाद भी आरोपी सेल्वाकुमार, सेलवन को नौकरी नहीं दे सका और जब उससे पैसे मांगे गए तो उसने उसे 4 लाख रुपये लौटा दिए और किसी को भी इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story