
x
नोएडा: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखी है। अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य की 81 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है।
कुख्यात अनिल दुजाना व सुंदर भाटी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के अंतर्गत अनिल दुजाना गैंग के सदस्य अनिल राणा की संपत्ति कुर्क की गई। अनिल राणा, बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के रहीमपुर का रहने वाला था, जो वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 डी-226 फर्स्ट फ्लोर में रह रहा था।
आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। गौतमबुद्धनगर में बादलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 457/2019 की विवेचना थाना प्रभारी बिसरख द्वारा की जा रही है। मुकदमे से संबंधित अचल संपत्ति फ्लैट नंबर-201, उत्सर्ग गर्वमेंट, सेक्टर 65, थाना आदर्श नगर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा को चिन्हित कर कुर्क किया गया। जिसकी अनुमानित लागत 81,22,500 रुपये है।
Tagsपुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगरअनिल दुजाना गैंगअनिल दुजानासंपत्ति कुर्कPolice Commissionerate Gautam Buddha NagarAnil Dujana GangAnil DujanaProperty Attachment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





