
x
हिंसा के बाद हुआ तबादला.
नूंह: नूंह हिंसा के बाद अब नूंह के एसपी वरुण सिंगला पर गाज गिरी है। हरियाणा सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। वरुण सिंगला की जगह नरेंद्र बिजारनिया को नूंह की एसपी बनाया गया है। बिजारनिया पहले से ही नूंह की कमान अस्थाई तौर पर संभाल रहे थे। वरुण सिंगला के अवकाश पर होने के चलते पहले ही नरेंद्र बिजारनिया को भिवानी से नूंह भेजा गया था, लेकिन वरुण सिंगला अब वापस ड्यूटी पर लौट आए थे। इसलिए अब नरेंद्र बिजारनिया की स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सिंगला को भिवानी भेजा गया है।
कैसे फैली थी हिंसा?
दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी। सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। फायरिंग भी हुई। इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया। पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया। पुलिस पर भी हमला हुआ। नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
बता दें कि नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह लोगों की जान गई है। इनमें एक नाम पानीपत के अभिषेक (24 साल) का है।
Tagsएसपी वरुण सिंगलाहिंसानूंह एसपीनूंह हिंसाएसपी पर एक्शनएसपी तबादलाSP Varun SinglaviolenceNuh SPNuh violenceaction on SPSP transferred
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





