भारत

प्रशासनिक अधिकारियों समेत 5 के खिलाफ बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
19 Jan 2025 5:38 PM IST
प्रशासनिक अधिकारियों समेत 5 के खिलाफ बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप, लगा ये आरोप
x
FIR दर्ज.
प्रयागराज: यूपी बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारियों समेत पांच के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इन सभी पर 1999 की हाईस्कूल व 2001 की इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित गणक पंजिकाओं में हेरा फेरी करने का आरोप है. आरोपियों में सेवानिवृत्त हो चुके दो प्रशासनिक अधिकारी, एक प्रधान सहायक के अलावा एक वर्तमान कनिष्ठ सहायक भी शामिल हैं. यह मुकदमा यूपी बोर्ड के उप सचिव प्रशासन अतुल कुमार सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया है.
गौरतलब है कि अभिलेखों के हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 1999 की गणित पंजिका संख्या 150, 151 एवं 152 और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2001 की गणक पंजिका संख्या 94, 95 एवं 96 के पेजों को बदलकर हेरा फेरी की गई. जिसके चलते विद्यावती यादव स्मारक, महर्षि कृष्ण इंटर कॉलेज हंडिया, सेठ गंगाराम जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज बरौत, सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज लोकमैनपुर बरौत, सार्वजनिक इंटर कॉलेज प्रयागराज और रामप्यारी देवी इंटर कॉलेज बेलावरी प्रभावित हुए.
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अभिलेख अनुभाग में हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 1999 व इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2001 की गलत पंजिका में हेरा फेरी की शिकायत मिली थी. जिसमें अपर शिक्षा निदेशक राजकीय शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई थी. समिति ने कुछ महीने पहले जांच आख्या प्रस्तुत की जिसमें दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संसुति की गई.
दोषियों में प्रदीप कुमार सिंह सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज, राजेश कुमार सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, आत्म प्रकाश प्रशासनिक अधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज, प्रमोद कुमार सेवानिवृत प्रधान सहायक माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज और राकेश कुमार केसरवानी कनिष्ठ सहायक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story