भारत

21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसीबी की छापेमारी

jantaserishta.com
17 Jun 2022 1:41 PM IST
21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसीबी की छापेमारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बेंगलुरु: कर्नाटक के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी शुरू की है. 550 अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम ने 80 स्थानों पर तलाशी ली है और दस्तावेजों का सत्यापन किया है. इस दौरान संपत्तियों को जब्त भी किया गया है. छापेमारी में अधिकारियों के ठिकानों से लाखों रुपये कैश और जेवरात जब्त किए गए हैं.

एसीबी ने कहा कि शुक्रवार सुबह से छापेमारी शुरू की गई. छापेमारी टीम में 300 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. एसीबी के सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों के घरों पर की गई छापेमारी में कैश ज्वेलरी के अलावा इन्वेस्टमेंट के कागजात भी मिले हैं. फिलहाल, इसका विवरण साझा नहीं किया गया है, क्योंकि छापेमारी जारी है.
एसीबी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कर्मियों ने 21 अधिकारियों के कार्यालयों और परिसरों पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों के खिलाफ उन्हें आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली थी.
एसीबी सूत्रों ने बताया कि जिन अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उनमें सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास और पंचायत राज के इंजीनियर शामिल हैं. इनके अलावा एक पुलिस निरीक्षक, निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय में जिला पंजीयक, सड़क परिवहन अधिकारी, निर्माण केंद्र के परियोजना निदेशक, गडग जिले में पंचायत ग्रेड-2 सचिव और पशु चिकित्सा विभाग में सहायक नियंत्रक के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story