भारत

बड़ा एक्शन: चोरी हुए 94,000 मोबाइल फोन ब्लैकलिस्ट, जाने अब ब्लॉक करने से क्या होगा?

jantaserishta.com
17 July 2021 8:17 AM IST
बड़ा एक्शन: चोरी हुए 94,000 मोबाइल फोन ब्लैकलिस्ट, जाने अब ब्लॉक करने से क्या होगा?
x

देशभर में मोबाइल फोन्स (Mobile Phones) चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. लोग मोबाइल चोरी होने के बाद एफआईआर भी दर्ज करवाते हैं. कई लोगों को तो ये फोन्स मिल जाते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन नहीं वापस मिल पाते. ऐसे में राजधानी दिल्ली में चोरी हुए 94,000 मोबाइल फोन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

चोरी हुए इन फोन को लेकर दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज है. इन मोबाइल फोन के अंतर्राष्ट्रीय आईएमईआई नंबरों को पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजना के तहत केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है.
माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के चलते चोरी हुए मोबाइल फोन अब बेचे नहीं जा सकेंगे. अवैध रूप से बेचे जाने वाले चोरी के ये मोबाइल हैंडसेट भारत में कहीं भी किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाएंगे.
यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की तरफ से चोरी के मोबाइल बेचने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story