बड़ा एक्शन: आतंकी समर्थक 3 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, मचा हड़कंप

श्रीनगर: कश्मीर में बीते 24 घंटे में दो आतंकी हमलों के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। टेरर लिंक के आरोपों में तीन सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कश्मीर यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री के प्रोफेसर अल्ताफ हुसैन पंडित, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अध्यापक मोहम्मद मकबूल हजाम और पुलिस के सिपाही गुलाम रसूल को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि इन सभी लोगों को आतंकियों से सांठगांठ होने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। इससे पहले भी टेरर लिंक के आरोप में कई कर्मचारियों को हटाया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





