भारत
बड़ा एक्शन: 2 संदिग्ध दबोचे गए, एटीएस ने भी मदद की, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
3 Sept 2022 5:48 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सुरक्षा एजेंसियों ने जिहादियों से लिंक रखने के आरोप में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों ने जिहादियों से लिंक रखने के आरोप में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स ने की है. दोनों संदिग्धों को डायमंड हार्बर से गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुंबई की एटीएस टीम ने भी एसटीएफ की मदद की.
पश्चिम बंगाल के एसटीएफ अधिकारियों ने शनिवार सुबह डायमंड हार्बर थाना इलाके से समीर हुसैन शेख को गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र 30 साल है. एसटीएफ के अधिकारियों ने डायमंड हार्बर के निर्मल नगर में रहने वाले सद्दाम हुसैन खान को भी गिरफ्तार किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित जेहादी आतंकवादी संगठनों और कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ नियमित संपर्क में थे. इनमें से एक आरोपी को मुंबई एटीएस की मदद से पकड़ा गया है. दोनों को आगे की जांच के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.
बता दें कि इससे हफ्ते भर पहले बंगाल से सटे असम में पुलिस ने अलकायदा से जुड़े 34 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था. इतना ही नहीं, पुलिस ने कहा था कि असम में बांग्लादेश से पूरी साजिश रची जा रही है. राज्य के युवाओं को कट्टरता फैलाने के लिए उकसाया जा रहा है. हालांकि, इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा.
असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता (Bhaskar Jyoti Mahanta) ने कहा था कि असम पुलिस ने अब तक अलकायदा से जुड़े 34 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि असम पुलिस कट्टरता विरोधी उपायों को लागू कर रही है. राज्य में आतंकवादी समूहों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ये कदम उठाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





