भारत

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, 2 लोगों की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
30 July 2022 2:18 PM IST
बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, 2 लोगों की मौत, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. बारिश के चलते एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर जाने से 7 बच्चे मलबे में दब गए. हुसैनपुर शहजादपुर इलाके में हुए इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए. फिलहाल सभी घायलों को सीएचसी छर्रा में भर्ती करवाया गया है.

जिले के दादों थाना इलाके में यह हादसा हुआ. यहां हुसैनपुर शहजादपुर में एक मकान बन रहा है. इसी के नजदीक से स्कूल से पढ़कर लौटे बच्चे निकल रहे थे, तभी अचानक निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर ढह गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक 7 मासूम मलबे में दब चुके थे.
यह देख स्थानीय नागरिकों ने आनन-फानन में मलबे को हटाने का काम शुरू किया और पुलिस प्रशासन तक सूचना पहुंचाई. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद लेकर और जेसीबी मशीन से मलवा हटवाकर बच्चों को निकलवाया. हालांकि, तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी. वहीं, हादसे में घायल 5 बच्चों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया. इसके बाद अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story