भारत

बड़ा हादसा: दर्दनाक हादसे ने छीन ली महिला की जिंदगी, देख रही थी चार्ज में लगाकर मोबाइल

jantaserishta.com
21 Feb 2022 3:42 PM IST
बड़ा हादसा: दर्दनाक हादसे ने छीन ली महिला की जिंदगी, देख रही थी चार्ज में लगाकर मोबाइल
x
जानें मामला।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में मोबाइल चार्ज करने के दौरान कथित तौर पर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चे झुलस गये. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि जिले के ग्राम कुंडा निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ गंगोह के मोहल्ला इलाही बख्श में किराये के मकान में रहता है. उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक शनिवार रात उसकी पत्नी शहजादी और उसके दो बच्चे एक ही चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे, उस समय मोबाइल चार्जिंग प्लग में लगा था. शर्मा ने बताया कि नींद आने पर शहजादी सो गई, देर रात मोबाइल या चार्जर में करंट आने और शहजादी और उसके बच्चों के चपेट में आने से संभवत: यह हादसा हुआ.

अतुल शर्मा ने बताया कि करंट लगने पर तीनों चीखें जिसे सुनकर शहजाद उठा तो देखा पत्नी और दोनों बच्चे बेहोश थे. शर्मा ने बताया कि करंट से झुलसे बच्चों को रात को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने के चलते दोनों बच्चों को सहारनपुर रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने शहजादी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोनों बच्चो पांच वर्षीय आरिस और आठ वर्षीय सना का इलाज चल रहा है.
घटना से परिवार में कोहराम मचा है. दोपहर बाद बेहद गमगीन माहौल में शहजादी के शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द -ए-खाक कर दिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story