बड़ा हादसा: बच्चे ने खेल-खेल में पटाखा जलाकर स्टील की गिलास में डाल दिया, टुकड़ा जाकर सीधे सीने में लगा, बच्चे की दर्दनाक मौत

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बुहाना के बड़बड़ गांव में 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौक हो गई. बच्चे ने खेल-खेल में पटाखा जलाकर स्टील की गिलास में डाल दिया. अचानक पटाखे में जोरदार ब्लास्ट हो गया. विस्फोट में स्टील गिलास का टुकड़ा जाकर सीधे बच्चे की सीने में लग गया. बच्चे की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे. फौरन बच्चे को अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया. बच्चे की मौत के बाद पूरा गांव में कोहराम मच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





