भारत

बड़ा हादसा: अचानक दरका पहाड़, जान बचाकर भागने लगे लोग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 Aug 2021 2:28 PM IST
बड़ा हादसा: अचानक दरका पहाड़, जान बचाकर भागने लगे लोग, देखें वीडियो
x

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में ऐसी ही एक घटना का वीडियो सामने आया, जहां रेणुका जी में पहाड़ दरक किया और लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा.

ये घटना रेणुका जी में संगडाह-हरिपुरधार रोड पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में पहाड़ से मिट्टी, पत्थर सड़क पर गिरने लगे. देखते-देखते ही ऐसा लगा कि पूरा पहाड़ ही नीचे आ गया. इस कारण पूरी आवाजाही पर संकट आ गया और लोगों को रुकना पड़ा.


आपको बता दें कि सोमवार को भी यहां चट्टान गिरने से काफी मुश्किल हुई थी. सुबह यहां जेसीबी मशीन मलबे को हटा रही थी, इसी दौरान अचानक से पहाड़ी दरक गई. गनीमत ये है कि जेसीबी मशीन चालक ने स्थिति को पहले ही भांप लिया और मशीन को पीछे कर लिया जिससे जेसीबी मशीन इसकी चपेट में आने से बच गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story